Last Updated: November 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में तीन गोवंश समेत दो गिरफ्तार

September 15, 2026

जालंधर में तीन गोवंश समेत दो गिरफ्तार

Two Arrested with Three Cattle in Jalandhar : जालंधर। कमिश्नरेट पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पठानकोट चौक से तीन बैलों से लदी एक गाड़ी को काबू किया। पुलिस ने गाड़ी में सवार सुजानपुर निवासी सलीम और फारूक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। बरामद तीनों गोवंश को सुरक्षित गोशाला पहुंचा दिया गया है, जबकि पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ACP HQ जालंधर श्री करनैल सिंह PPS ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर-8 के अंतर्गत पठानकोट चौक पर गौवंश से लदी एक गाड़ी के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। बताया गया कि पब्लिक की ओर से उक्त गाड़ी को रोका गया था। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गाड़ी की जांच की।

पुलिस की जांच के दौरान गाड़ी के अंदर तीन गौवंश (बैल) लदे हुए पाए गए। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी में मौजूद दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। गौवंश की तस्करी के संबंध में थाना डिवीजन नंबर-8 में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बरामद किए गए तीनों गोवंश को सुरक्षित नजदीकी गौशाला में पहुंचा दिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। कमिश्नरेट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गोवंश की तस्करी और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें