Site icon Dainik Savera Times

Jalandhar में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था में मिले दो शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: शहर में टांडा रेलवे क्रॉसिंग और नागरा रेलवे लाइन के पास जीआरपी पुलिस ने दो युवकों के शव बरामद किए हैं। पुलिस को एक युवक के पास कुछ इंजेक्शन भी मिले हैं। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया है।

दोनों मृतक युवकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इसके चलते पुलिस ने दोनों की फोटो पूरे इलाके में प्रसारित कर दी है। जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

टांडा रेलवे क्रॉसिंग के पास शव हुआ बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात 9 बजे टांडा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक शव बरामद हुआ। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई, जिसके बाद जीआरपी थाने के एएसआई चरणजीत सिंह जांच के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान हो सके। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 28 से 30 वर्ष के आसपास होगी।

शव के पास मिले कुछ इंजेक्शन

पुलिस को एक युवक के शव के पास कुछ इंजेक्शन भी मिले हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक नशे में थे या नहीं और क्या उन्होंने नशीली दवाओं का अधिक सेवन किया था।

Exit mobile version