Site icon Dainik Savera Times

Holiday News: पंजाब में 2 दिन छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर

Punjab Holiday News 2026

Punjab Holiday News 2026

चंडीगढ़: पंजाब के विद्यार्थियों और सरकारी कर्मचारियों के लिए इस महीने बहुत छुट्टियां आई है। बता दें कि इस महीने दो दिन ऐसे हैं, जब पूरे राज्य में स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

8 अप्रैल: बुधवार को पूरे पंजाब में गजेटेड छुट्टी रहेगी। इस दिन श्री नाभा दास जी का जन्म दिवस मनाया जाएगा। सरकार ने इसे गजेटेड छुट्टी के रूप में घोषित किया है, जिसके चलते राज्य भर के सभी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

14 अप्रैल: मंगलवार को भी पंजाब में गजेटेड छुट्टी रहेगी। इस दिन दो बड़े अवसर हैं एक पारंपरिक त्यौहार वैसाखी और दूसरा डॉ. बी.आर. अंबेडकर का जन्म दिन। इसलिए इस दिन भी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें…

अप्रैल 2026 भारतीय अकादमिक कैलेंडर में महत्वपूर्ण महीना है। नए सत्र की शुरुआत के साथ छात्र नई कक्षाओं में प्रवेश करते हैं और स्कूल नए समय-सारणी और पाठ्यक्रम के साथ पढ़ाई शुरू करते हैं। हालांकि यह महीना व्यस्त रहता है, लेकिन गजेटेड छुट्टियां विद्यार्थियों और कर्मचारियों को थोड़ी राहत देती हैं। इसके अलावा, महीने के अंत तक कई राज्यों में गर्मियों की छुट्टियां भी शुरू हो सकती हैं।

Exit mobile version