Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

दो दिन पहले DSP बने हॉकी प्लेयर वरुण कुमार पर युवती ने करवाया रेप केस दर्ज

February 6, 2024

दो दिन पहले DSP बने हॉकी प्लेयर वरुण कुमार पर युवती ने करवाया रेप केस दर्ज

भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर वरुण कुमार के खिलाफ पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है. गई है. पीडि़त नाबालिग है जिसने ज्ञानभारती पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. वरुण कुमार और पीडि़त लड़की एक-दूसरे को इंस्टाग्राम के माध्यम से जानते हैं जब वह सिर्फ 17 साल की थी. उस समय वरुण साई में प्रशिक्षण ले रहे थे. उसने शिकायत में आरोप लगाया कि उससे शादी करने का झांसा देकर उसने पिछले 5 वर्षों से कई बार लड़की के साथ बलात्कार किया।

वरुण दो दिन पहले ही डीएसपी बने हैं और सूत्रों का कहना है कि इस मामले में बेंगलुरु पुलिस की टीम पंजाब और हिमाचल में रेड करने के लिए पहुंची है. वरुण कुमार जो हिमाचल प्रदेश से हैं, पंजाब के जालंधर में रह रहे थे. अधिकारियों ने कहा, वह भाग रहे हैं और उनकी तलाश की जा रही है. टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने उनके लिए 1 लाख के पुरस्कार की घोषणा की थी।

वरुण ने 2017 में भारतीय टीम के लिए पदार्पण किया, 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता. वरुण कुमार 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारत की कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें