Site icon Dainik Savera Times

दो दिन की बारिश ने खोल दी प्रशासन के इंतजामों की पोल

बरनाला: बरनाला में दो दिन की बारिश ने प्रशासन के इंतजामों की पोल खोल दी। शहर के सेखा रोड पर पुराना सिनेमा से लेकर गीता भवन मंदिर तक जाने वाली सड़क ने नरक का रूप धारण कर लिया है। पिछले 6 माह से सीवरेज का काम पूरा नहीं होने से स्थानीय लोगों में रोष है। भड़के हुए लोगांे ने एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया तथा कहा कि बारिस का पानी गलियों में भर गया है जिस कारण हमारा यहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है।

ये भी पढ़ें- समुद्री सुरक्षा से उड़ानों तक स्थिति सामान्य, 24 घंटे में 49 समेत 2,729 भारतीय नाविक लौटे देश

Exit mobile version