Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिरोजपुर में एस टी एफ बठिंडा और गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर की हुई मौत

January 9, 2024

फिरोजपुर में एस टी एफ बठिंडा और गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर की हुई मौत

फिरोजपुर के कस्बा जीरा में स्पेशल टास्क फोर्स बठिंडा औऱ गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़ इस मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों का हुआ एनकाउंटर बता दें कि मृतकों की पहचान संदीप सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी गांव मंदिर जिला मोगा, गोरा निवासी गांव मंडी जवान जिला मोगा के रूप में हुई है।

फायरिंग के दौरान एसटीएफ का हेड कांस्टेबल राजू सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। औऱ दोनों तरफ से हुई फायरिंग में गैंगस्टर अनमोल पुत्र रंजीत निवासी गांव मंदिर भी घायल हुआ है। जिसे फरीदकोट रेफर किया गया है।

वही इस घटना को लेकर जब जीरा के सिविल अस्पताल की डॉक्टर हर्श वर्मा के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास पुलिस तीन लोगों को लेकर आई थी जिनमे से एक कि मौके पर मौत हो चुकी थी औऱ दूसरे ने भी ज्यादा सीरियस होने के कारण दम तोड़ दिया वही एक घायल को फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें