फिरोजपुर: फिरोजपुर के गांव खालचियां जदीद में दो चचेरी बहनें कथित तौर पर एक पानी के गड्ढे में डूब गईं। पीड़ित परिवार के सदस्यों के अनुसार, भट्टे के मालिक ने बारिश और कॉलोनी के पानी की निकासी के लिए गड्ढा खोदा था और चार और पांच साल की दो चचेरी बहनें अचानक फिसलकर इस पानी के गड्ढे में गिर गईं और उनकी मौत हो गई।
पीड़ित परिजनों ने बताया कि भट्ठा मालिक ने बरसात के पानी की निकासी के लिए एक बड़ा गड्ढा खोदा था और बरसात के बाद यह गड्ढा पानी से भर गया और हमारे बच्चे अचानक फिसल कर इस पानी से भरे गड्ढे में गिर गए जिससे दोनों बच्चों की इस गड्ढे में डूबने से मौत हो गई और जब तक उन्हें इस बात का पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजनों की मांग है कि भट्ठा मालिक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
वहीं, पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है कि दो लड़कियों की पानी के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है, जिन्हें सिविल अस्पताल फिरोजपुर लाया गया, जहां से उन्हें पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है और बहनों के बयान के आधार पर उचित पुलिस कार्रवाई की जा रही है।

