Site icon Dainik Savera Times

अक्टूबर में चंडीगढ़ से लापता दो लड़कियां मिली, एक ने की अंबाला में शादी

चंडीगढ़ के सेक्टर 21 से 18 अक्टूबर को लापता हुई दो लड़कियां अपने घर पहुंच गई हैं। पुलिस ने लड़कियों को अपनी हिरासत में ले लिया है। इनमें से एक लड़की नाबालिग है। बड़ी लड़की ने घर से जाने के बाद अंबाला के एक ऑटो ड्राइवर से शादी कर ली थी, लेकिन छोटी लड़की के कहने पर परिवार उसे चंडीगढ़ छोड़ने आया था।

इसकी सूचना परिवार ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने पहले से दर्ज गुमशुदगी के मुकदमे में अंबाला के ऑटो ड्राइवर और दोनों लड़कियों को अपनी हिरासत में लेकर अदालत में उनके बयान दर्ज करवाए हैं। दोनों लड़कियों के माता-पिता दिव्यांग है। वह न तो कुछ बोल सकते हैं और न ही कुछ सुन सकते हैं।

उन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पुलिस पर आरोप लगाए थे कि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। लापता लड़कियों के चाचा जगजीत सिंह ने बताया था कि उन्होंने अपने स्तर पर काफी कोशिश की थी। इसमें उन्हें कुछ सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगे थे, जो उन्होंने पुलिस को सौंप दिए थे। फिर भी पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी।

जानकारी के अनुसार सिमरन (19 साल) और जसप्रीत (16 साल) दोनों घर से अंबाला में रहने वाली अपनी बुआ के घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह बुआ के घर का रास्ता भूल गई थी। उनकी मदद के लिए एक ऑटो चालक सामने आया था।

Exit mobile version