Site icon Dainik Savera Times

बठिंडा: गांव सलाबतपुरा में नशा तस्करी का विरोध करने पर 2 घरों पर हमला

बठिंडा: बठिंडा के गांव सलाबतपुरा में नशा तस्करों का विरोध करने पर करीब एक दर्जन लोगों ने दो लोगों के घर में दाखिल होकर गुंडागर्दी कर जमकर तोडफोड़ की वही घर में रखे करीब 15 हजार की नगदी उठाकर ले गए। मामले में प्रभावित लोगों की तरफ से एसएसपी बठिंडा व थाना दियालपुरा में शिकायत करने के बावजूद आरोपी लोगों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। वही एसएसपी बठिंडा अवनीत कौड़ल ने मामले में जांच के आदेश दिए है व थाना भगता भाईका में 9 आरोपी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है वही जल्द ही आरोपी लोगों को गिरफ्तार करने की बात कही है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहश्त का माहौल है।

ये भी पढ़ें- रानी की 30 वर्षों की आइकॉनिक विरासत का जश्न मनाने के लिए पूरे फिल्म उद्योग का एकजुट होना अद्भुत: रणबीर कपूर

प्रभावित व्यक्ति जसविंदर सिंह वासी सलाबतपुरा ने आरोप लगाया कि सलाबतपुरा में कुछ लोग नशा तस्करी का धंधा करते हैं वही इलाके के लोगों में दहश्त फैलाने के लिए बुलेट गाड़ियां लेकर घूमते हैं व पटाखे चलाकर परेशान करते हैं। इसके चलते सलाबतपुरा के लोगों ने इनका विरोध किया वही इस बाबत जसविंदर सिंह व पड़ोसी भी नशा बेचने का विरोध कर रहे थे। इसमें पुलिस के पास भी मामले की जानकारी है। पुलिस मामले में यह कहकर किसी तरह की कार्रवाई नहीं करती है कि इन लोगों के खिलाफ पहले ही नशा तस्करी व आर्मस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। दो दिन पहले आरोपी लोग सुबह 9 बजे के करीब जसविंदर सिंह के घर में दाखिल हुए।

इस दौरान एक दर्जन लोगों के हाथों में तलवारे, गंडासे व तेजधार हथियार थे। आते ही उक्त लोगों ने घर में दाखिल होकर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी जिसमें घर के दरवाजों के शीशे, घरेलु साजों सामान तोड़कर उक्त लोग छत्त में चढ़कर ललकारे मारने लगे। इसके बाद उक्त लोग जसविंदर सिंह के सामने बने घर में दाखिल हुए व वहां भी तोड़फोड़ कर फरार हो गए। आरोपी लोग हमले के दौरान जसविंदर सिंह के घर में बच्चे की फीस के लिए रखे करीब 20 हजार रुपए की नगदी भी लूटकर ले गए।

घटना के बाद प्रभावित लोग वीरवार को थाना दियालपुरा में शिकायत दर्ज करवाकर आए लेकिन इसमें किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई वही इसके बाद शुक्रवार को ग्रामीण लोग एसएसपी अवनीत कौड़ल से मिले व तस्करों की तरफ से की गई तोड़फोड़ व वारदात के दौरान की सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिग भी पेश की थी। इसमें एसएसपी बठिंडा ने आरोपी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्वाई करने का आश्वासन दिया लेकिन मामले में शनिवार को भी आरोपी सरेआम घूम रहे हैं व उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है।

जसविंदर सिंह व ग्रामीण लोगों ने बताया कि आरोपी लोगों में वह कुछ को जानते हैं जिसमें आरोपी के नाम जियोण, अमृत, मन्ना सिंह, गुरदीप सिंह व कालू सिंह है जबकि अन्य लोगों की वह पहचान सामने आकर कर सकते हैं। वही भगता भाईका पुलिस ने जसविंदर सिंह वासी सलाबतपुरा के बयान पर मन्ना सिंह, गुरदीप सिंह, जोहन, कालू, पिल्ला वासी सलाबतपुरा व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें घर में जैन कार, एसी, छत व फ्रंट में लगे शीशे तोड़ने व 15 हजार की नगदी लूटने का मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- संजय मिश्रा-नीना गुप्ता स्टारर वध 2 का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, नई और दिलचस्प कहानी ने खींचा ध्यान

Exit mobile version