Site icon Dainik Savera Times

Punjab News: जालंधर-अमृतसर में 2 बड़े ब्लास्ट, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Punjab Blast

Punjab Blast

जालंधर: पंजाब में अलग-अलग शहरों में हुए दो धमाकों के कारण सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर आ गईं है। बता दें कि जालंधर और अमृतसर में Border Security Force (BSF) मुख्यालय के बाहर मंगलवार रात को हुए इन विस्फोटों ने इलाकों में देहशत फैला दी। दोनों घटनाएं करीब तीन घंटे के अंतराल में हुईं।

जालंधर में स्कूटी में धमाका

मंगलवार रात करीब 8:15 बजे जालंधर में BSF मुख्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास की दीवारें तक हिल गईं और आवाज दूर तक सुनाई दी।

घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है, जबकि स्कूटी चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्कूटी एक डिलीवरी कर्मी की थी, जो पार्सल देने आया था, लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे अंदर प्रवेश नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

अमृतसर में बॉर्डर के पास विस्फोट

जालंधर की घटना के लगभग ढाई घंटे बाद, रात 10:50 बजे अमृतसर के खासा क्षेत्र में, जो भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक है, BSF परिसर के बाहर एक और धमाका हुआ।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, बाइक पर सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने किसी विस्फोटक वस्तु को परिसर की दीवार की ओर फेंका, जो टकराते ही फट गया। पुलिस को संदेह है कि यह ग्रेनेड हमला हो सकता है। धमाके से परिसर की बाहरी संरचना को नुकसान पहुंचा और टीन शेड भी गिर गई।

जांच एजेंसियां अलर्ट पर

दोनों घटनाओं के बाद पुलिस, BSF और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया। बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी। आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

बढ़ती घटनाओं से बढ़ी चिंता

पिछले कुछ समय में पंजाब में ग्रेनेड हमलों की घटनाओं में इजाफा हुआ है। बीते 18 महीनों में कई पुलिस थानों को भी निशाना बनाया जा चुका है, जिससे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें…

कई पहलुओं पर जांच जारी

जांच एजेंसियां फिलहाल इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम कर रही हैं:

जालंधर में स्कूटी में धमाके का असली कारण क्या था?

क्या इसमें विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल हुआ?

अमृतसर की घटना आतंकी हमला थी या नहीं?

दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं?

Exit mobile version