Site icon Dainik Savera Times

Canada में 2 पंजाबी युवकों की गोली मारकर हत्या, ढाई साल पहले गए थे विदेश

Two men were shot dead in Canada

Two men were shot dead in Canada

पंजाब डेस्क: मानसा जिले के बुढलाडा क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बता दें कि यहां के गांव बारेह और उरद सहदेवाला से संबंध रखने वाले दो युवकों की कनाडा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जा रहे थे दोनों युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारेह गांव निवासी 27 वर्षीय गुरदीप सिंह और उरद सहदेवाला गांव के 20 वर्षीय रणवीर सिंह की कनाडा के एडमंटन शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह वारदात उस समय हुई, जब दोनों युवक अपने एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए कार से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: पंजाब में घना कोहरा, 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी, 16 दिसंबर से बढ़ेगी सर्दी

ढाई साल पहले गए थे कनाडा

परिजनों ने बताया कि गुरदीप और रणवीर करीब ढाई साल पहले बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर कनाडा गए थे। दोनों वहां मेहनत कर अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अचानक हुई इस घटना ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Exit mobile version