Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार

June 22, 2024

लुधियाना में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। सुबह करीब साढ़े तीन बजे पुलिस ने बदमाशों पर फायरिंग की। बताया जा रहा है कि पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल किसी अधिकारी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बदमाशों को लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हैबोवाल थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हत्या के प्रयास के दो आरोपी राम एन्क्लेव में छिपे हुए हैं। पुलिस ने जब छापेमारी की तो बदमाश पुलिस को देखकर अपना ठिकाना बदलने लगे।

पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया और उन्हें सरेंडर करने को कहा, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और बदमाशों को काबू कर लिया। दोनों आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह निवासी प्रताप सिंहवाला और सतिंदर सिंह निवासी हैदर एन्क्लेव के रूप में हुई है।

पुलिस ने उन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हैबोवाल थाने में मामला दर्ज किया गया है। पता चला है कि रविंदर के दाहिने पैर में और सतिंदर के बाएं पैर में गोली लगी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ 18 जून 2024 को हैबोवाल थाने में मामला दर्ज किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें