Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

काला रविवार: लुधियाना में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, शिवपुरी में नशेड़ी चालक गिरफ्तार

September 6, 2026

काला रविवार: लुधियाना में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, शिवपुरी में नशेड़ी चालक गिरफ्तार

लुधियाना: जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, शिवपुरी इलाके में नशे में धुत एक चालक ने कई वाहनों और राहगीरों को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा और ऑटो चालक घायल हो गए।

पहली घटना लाडोवाल बाईपास के पास हुई। गांव सुल्तानपुर खेड़ा (उत्तर प्रदेश) निवासी अंशु कुमार अपने आयशर वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में अंशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

दूसरी घटना में जंडियाली गांव निवासी रुपिंदर सिंह कोहरा से स्कूटर पर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में रुपिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उनकी पत्नी को सौंप दिया।

वहीं, शिवपुरी इलाके में नशे में धुत एक चालक ने कई वाहनों और राहगीरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा और ऑटो चालक घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें