Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉर्डर पर 3 किलो हैरोइन समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

January 7, 2026

बॉर्डर पर 3 किलो हैरोइन समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री और डीजीपी पंजाब द्वारा ड्रग माफिया को खत्म करने के सख्त निर्देशों के तहत, सुहैल मीर, सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अमृतसर रूरल और यादविंदर सिंह डीएसपी अटारी के नेतृत्व में, थाना घरिंडा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। अंतर्राष्ट्रीय भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक से 03 किलो हैरोइन के साथ दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों की पहचान हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमन पुत्र धर्म सिंह और अनमोल सिंह उर्फ मोला पुत्र सुखराम सिंह निवासी गांव भंडियार, थाना घरिंडा जिला, अमृतसर देहाती के रूप में हुई है। आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बॉर्डर से हैरोइन उठाकर ले जा रहे थे।

आरोपियों का मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया गया है। यह जानकारी डीएसपी अटारी द्वारा प्रैस कांफ्रैंस के दौरान दी गई है। घरिंडा पुलिस स्टेशन को एक गुप्त सूचना मिली कि हरमनप्रीत सिंह और अनमोल सिंह मिलकर पाकिस्तान से हैरोइन मंगवा कर पंजाब के अलग-अलग जिलों में सप्लाई कर रहे हैं। पाकिस्तान से मंगाई गई हैरोइन की खेप सप्लाई करने के लिए दोनों काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, नंबर पीबी.02-बीआर-4757 पर सवार होकर आए थे।

घरिंडा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त हरमनप्रीत सिंह और अनमोल सिंह को 03 किलो हैरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में उक्त आरोपियों के खिलाफ घरिंडा थाने में क्राइम 21-सी/25/29/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस नंबर 08 तारीख 05.01.2026 दर्ज किया गया है और जांच चल रही है। घरिंडा थाना पुलिस आरोपियों के आगे-पीछे के लिंक की अच्छी तरह से जांच कर रही है। किसी और की संलिप्तता सामने आने पर उसके साथ कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें