Last Updated: November 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

अल्मारी की चाबी बनाने आए दो युवक जैवरात और 60 हजार लेकर फरार

July 5, 2024

अल्मारी की चाबी बनाने आए दो युवक जैवरात और 60 हजार लेकर फरार

अमृतसर: मजीठा गोकुल एवेन्यू निवासी सुभाष चंद्र को अपने घर की अल्मारी की डुप्लीकेट चाबी बनाना महंगा पड़ गया। चाबी लगाने के लिए घर में दो लड़के अल्मारी में रखे सोने के जेवरात और 60 हजार रुपए लेकर फरार हो गए हैं। सुभाष चंद्र ने बताया कि 1 जुलाई की शाम को गली में दो लड़के जो डुप्लीकेट चाबी बनाते थे वह आए थे। जिस पर उन्होंने अल्मारी के लॉक की चाबी बनवाने को कहा। पत्नी दोनों युवकों के पास बैठ गई और वह चाबी लगाने लगे। बार-बार सामान मंगवाने के बहाने उनकी पत्नी को बाहर भेज रहे थे। जाने के बाद जब उन्होंने लॉकर खोला तो अंदर रखे सोने के जेवरात जिनमें दो सोने की चेन, चार सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी सोने के टॉपस, एक जोड़ी सोने की बालियां और 60 हजार रुपए चोरी हो चुके थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें