Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा में 510 नशीली गोलियों सहित दो युवक गिरफ्तार

October 4, 2026

मोगा में 510 नशीली गोलियों सहित दो युवक गिरफ्तार

मोगा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी मोगा पुलिस ने दो युवकों को 510 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सहायक थानेदार चरणजीत कौर ने बताया कि पुलिस टीम नेचर पार्क के नजदीक गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर नशीली गोलियां लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में निगरानी बढ़ा दी।

पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 510 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने मौके पर ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और नशीली गोलियों के साथ वारदात में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बलजिंदर सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी एमपी बस्ती, लंडेके तथा हरजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी बाजा पत्ती, लंडेके के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 22, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनके पास नशीली गोलियां कहां से आई थीं और इन्हें आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस अब इस मामले में नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्त, नाकाबंदी और संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है। नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें