Site icon Dainik Savera Times

कनाडा में सड़क हादसे का शिकार हुए पंजाब के 2 युवक… हुई मौत, शोक में पूरा परिवार

चंडीगढ़: कनाडा से आज एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। एक भयानक सड़क हादसे में दो पंजाबी युवकों की मौत की खबर है। हादसा कैसे हुआ, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि एक युवक मोहाली और दूसरा पंजाब के बठिंडा जिले का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान हरशनूर सिंह के रूप में हुई है, जो मोहाली के सेक्टर 66 का रहने वाला था।

मौत की खबर से माता-पिता और पूरा परिवार टूट गया है। मृतक युवक के माता-पिता ने रोते हुए बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा पिछले साल दिसंबर 2023 में ही पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। उन्होंने बताया कि युवक हरशनूर सिंह पढ़ाई में काफी होनहार था और पता नहीं कैसे वह हादसे का शिकार हो गया।

पीड़ित के माता-पिता ने बताया कि उनकी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हरशनूर सिंह अपने चार दोस्तों के साथ गाड़ी में गया था, इसी दौरान कोक्विहल्ला हाईवे पर उनका एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे में वाहन की पिछली सीट पर बैठे बठिंडा निवासी हरशनूर सिंह और एक युवक की मौत हो गई। मृतक बठिंडा निवासी युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

Exit mobile version