Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म टिप्पणी: श्री हिंदू तख़्त ने मामला दर्ज करने की मांग

September 3, 2023

उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म टिप्पणी: श्री हिंदू तख़्त ने मामला दर्ज करने की मांग

चंडीगढ़ : श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि एक तरफ तो सारा विश्व हिंदू धर्म की प्रशंसा कर रहा है दूसरी ओर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे सनातन धर्म को डेंगू में मलेरिया बढ़कर उन्मूलन की बात कर रहे हैं। परवीन ने कहा कि सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीन धर्म है और इसी के बल प्रताप से ही यह संसार चल रहा है अगर सनातन धर्म का उन्मूलन हो गया तो विश्व में मानव की कल्पना भी असंभव है। यह किसी नरसंहार से कम नहीं, तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए महामंडलेश्वर कृष्णानन्द-जूना अखाड़ा व मां बगलामुखी कुराली ने कहा, श्री हिंदु तख़्त उदयनिधि स्टालिन को लीगल नोटिस जारी कर रहा है। श्री हिंदू तख्त पूरे देश में उनके खिलाफ पर्चे दर्ज करवाने व अदालतों में केस दर्ज करवाने से पीछे नहीं हटेगा।

क्या है मामला
तमिलनाडु के मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को एक ऐसा बयान दिया है कि जिसने उन्हें फंसा दिया है। अब जहां एक ओर बीजेपी नेताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है वहीं, कई अन्य सनातन धर्मावलंबियों की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। उदयनिधि स्टालिन शनिवार को कहा कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय के विचार के खिलाफ है और इसे “उन्मूलन” किया जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें