Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

उगराहां यूनियन ने अनाज मंडी में किया रोष मार्च; पुलिस और राजनीतिक गठजोड़ के खिलाफ लगाए नारे

October 15, 2026

उगराहां यूनियन ने अनाज मंडी में किया रोष मार्च; पुलिस और राजनीतिक गठजोड़ के खिलाफ लगाए नारे

सुनाम : भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के सुनाम ब्लॉक की ओर से ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह तोलावाल की अगुवाई में रोष मार्च निकाला गया। यह रोष मार्च नशों के खिलाफ लड़ने वाले परविंदर सिंह झोटा की हुई हत्या को लेकर किया गया। ‘पुलिस-गुंडा-राजनीतिक गठजोड़’ के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की गई। नेताओं ने कहा कि आज पंजाब में आम आदमी की सरकार नहीं, बल्कि पुलिस-गुंडा राज चल रहा है। प्रदेश में नशों में भारी वृद्धि हो रही है, दिन-दहाड़े लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं।

इस मौके पर परविंदर सिंह झोटा के हत्यारों की कड़ी निंदा की गई। इस मौके पर राज्य अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहाँ, जिला अध्यक्ष अमरीक सिंह, और जिला जनरल सचिव दरबारा सिंह छाजला विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इसके अलावा ब्लॉक नेता राम सरन सिंह उगराहां, सुखपाल मानक कनकवाल, पाल सिंह दौलेवाला, यादविंदर सिंह चट्टे नकटे, जीत सिंह गंधूआं, बलजीत सिंह मॉडल टाउन, गुरतेज सिंह मैदेवास, लोक मोर्चा से दर्शन सिंह काला सुनाम, मनजीत कौर तोलावाल सहित महिलाओं और समूह गांव इकाइयों के सदस्य भारी संख्या में उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें