चंडीगढ़: भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर दबाव बनाने के लिए पंजाब के पार्टी के दिग्गज नेताओं के घरों के बाहर दो दिन धरने देने की घोषणा की है । यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि 17 और 18 फ़रवरी को पंजाब में भाजपा के तीन नेताओं के घरों के बाहर यूनियन धरना देगी। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के पटियाला स्थित निवास, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के अबोहर स्थित निवास और केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला स्थित निवास के समक्ष धरने दिए जाएंगे।
पंजाब के भाजपा नेताओं के घरों के बाहर धरना देगी उगराहां यूनियन

