मोगा: किसान के खेतों में काम करने वाले 22 साल के युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक एक लड़की से प्रेम करता था। परिवार द्वारा लड़की से शादी करवाने से इनकार करने और लड़की की कहीं और शादी होने से आहत होकर उसने फंदा लगा लिया। थाना निहाल सिंह वाला के एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि श्री मुक्तसर साहिब के गिलजे वाला गांव निवासी भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका 22 साल का बेटा अरमान सिंह मोगा जिले के कस्बा बिलासपुर में किसान के खेतों में मजदूरी मुक्तसर साहिब के एक गांव में रहती लड़की से प्रेम संबंध थे।
अरमान सिंह उस लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन वे उस शादी के खिलाफ थे। उस लड़की की कुछ समय पहले किसी और युवक से शादी हो गई। इस बात से अरमान सिंह परेशान रहने लगा। इस परेशानी के चलते अरमान सिंह ने जहां मजदूरी करता था, वहां खेतों में पेड़ के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने भूपेंद्र सिंह के बयान के आधार पर 194 बी.एन.एस की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।