पटियाला के आनंद नगर त्रिपड़ी इलाके में सगे चाचा ने पारिवारिक झगड़े के चलते अपने 13 साल के भतीजे का चाकू से गला रेत दिया। आरोपी ने बच्चे के शरीर चाकू से कई वार किए। थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह गिल के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 13 साल के अमरिंदर सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी चाचा हरजीत सिंह उर्फ जानी है। पुलिस के मुताबिक मृतक अमरिंदर सिंह के तीन चाचा हैं। हालांकि परिवार वालों का आरोप है कि इस हत्याकांड में तीनों चाचा ही शामिल हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान अगर बाकी दो भी आरोपी पाए गए, तो उन्हें भी एफआईआर में नामजद कर लिया जाएगा।
पारिवारिक झगड़े के चलते चाचा ने 13 साल के भतीजे का चाकू से गला रेता

