Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आवारा पशु के सामने आने से अनियंत्रित फॉर्च्यूनर खंभे से टकराई, भीषण आग लग हुई राख

January 13, 2023

आवारा पशु के सामने आने से अनियंत्रित फॉर्च्यूनर खंभे से टकराई, भीषण आग लग हुई राख

सुल्तानपुर लोधी के साबुवाल गांव के श्मशान घाट के पास एक टोयोटा फॉर्च्यूनर के सामने अचानक एक आवारा जानवर आ गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर श्मशान घाट के खंभे से टकरा कर हादसाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद वाहन में आग लग गई। इसी दौरान गाड़ी का एयरबैग खुल गया, जिससे गाड़ी चला रहा हरदीप सिंह दुर्गापुर बाल-बाल बच गया।

वाहन चला रहे हरदीप सिंह दुर्गापुर ने बताया कि जब वह साबुवाल गांव के कब्रिस्तान के पास पहुंचे तो अचानक एक आवारा गाय उनके सामने आ गई। उसे बचाने के दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और जोर से गेट के खंभे से जा टकरा गई। इसी दौरान गाड़ी का एयरबैग खुलने से वह गंभीर रूप से घायल होने से बाल-बाल बचे। उन्होंने कहा कि जब वह वाहन से बाहर निकले तो उसमें अचानक आग लग गई। इसी बीच दमकल सुलतानपुर लोधी को फोन लगाया, लेकिन जब तक वे पहुंचे तब तक वाहन पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था।

वाहन के मालिक हरदीप सिंह दुर्गापुर ने बताया कि यह वाहन उन्होंने तीन साल पहले खरीदा था। सुल्तानपुर लोधी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें