कर्ज की बोझ तले किसान ने फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त

कर्ज के बोझ के तले दबकर एक और किसान ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

तलवंडी साबो: कर्ज के बोझ के तले दबकर एक और किसान ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक किसान की पहचान बलजीत सिंह 40 पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव लेलेवाला के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलजीत सिंह ने कुछ समय पहले ही अपनी लड़की की शादी की थी और उसे पर काफी कर्ज हो गया था जिससे परेशान होकर उसने रविवार शाम फंदा लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक बलजीत सिंह अपने पीछे पत्नी, लड़का और एक लड़की छोड़ गया है। गांव निवासियों ने पंजाब सरकार से मृतक किसान के परिवार के लिए 10 लख रुपए मुआवजे और साथ ही सारा कर्ज माफ करने की मांग की है।

- विज्ञापन -

Latest News