Site icon Dainik Savera Times

4 साल भगवंत मान के साथ प्रोग्राम तहत विधायक ने किया लोगों से सीधा संवाद

बुढलाडा : पंजाब सरकार के चार साल पूरे होने पर चलाई जा रही मुहिम चार साल भगवंत मान के साथ के तहत विधायक प्रिंसिपल बुधराम द्वारा गांव जलवेड़ा में लोगों के साथ सीधा संवाद कायम किया गया। इस दौरान उन्होंने सरकार की जन-हितैषी नीतियों और क्षेत्र में चल रहे विकास के आंकड़ों को सार्वजनिक करते बताया कि मां बेटी सत्कार योजना के तहत एससी वर्ग की महिलाओं को 1500 और जनरल वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपए मासिक देने की ऐतिहासिक योजना लागू की गई।

राज्य के 90 प्रतिशत परिवारों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है। किसानों के लिए पहली बार दिन के समय बिजली और 80 प्रतिशत खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया गया। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं को जमीन स्तर पर लागू करने के लिए राज्य भर में आम आदमी क्लीनिक सफलतापूर्वक चल रहे हैं। इसके अलावा देश की रक्षा करते शहीद होने वाले सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली सहायता राशि बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की गई है।

विधायक ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि पिछले चार वर्षों के दौरान केवल बरेटा के अंदर करीब 15 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्य करवाए गए हैं, जिसमें लगभग चार करोड़ रुपए की लागत से पीने वाले पानी की पाइप लाइन बिछाई गई हैं। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए 151 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। उन्होंने बताया कि 66 सड़कों का काम तेजी से जारी है और 77 अन्य सड़कों व फिरनियों के लिए 111 करोड़ रुपए की लागत वाले टेंडर जारी किए जा चुके हैं।

Exit mobile version