Site icon Dainik Savera Times

युद्ध नशेयां विरुद्ध तहत मालेरकोटला में नशा तस्करों की 3 जायदादों पर चला बुल्डोजर

मालेरकोटला: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से आरंभ किए युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम के अंतर्गत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी लड़ी के अंतर्गत आज स्थानीय बेरियां वाले मोहल्ला, धोबघाट और भूमसी में तीन नशा तस्करों द्वारा गैर-कानूनी ढंग से बनाई गई इमारतों को ढाया गया। इस संबंधी एस.एस.पी. गगन अजीत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार की नशा विरोधी पहलकदमी युद्ध नशेयां विरुद्ध के अंतर्गत नगर कौंसिल की तरफ से पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सोमवार को बदनाम नशा तस्करों की गैर- कानूनी बनाई इमारतों को ढहाई गई, जिसमें मुहम्मद श्मशाद उर्फ सादू सुपुत्र नजीर अहमद मोहल्ला बेरियां, मुहम्मद शहजाद उर्फ साजा सुपुत्र निजामदीन निवासी धोबघाट और मुहम्मद जाहिद पुत्र मुहम्मद अरशद निवासी मोहल्ला भूमसी की तरफ से गैर कानूनी ढंग से इमारतें बनाई गई थीं।

इस संबंधी समर्थ अथारिटी से इसे गिराने मौके सुरक्षा प्रबंध करने की हिदायतें प्राप्त हुई थीं जिसके बाद कार्यवाही करते इन इमारतों पर पीला पंजा चलाया गया है।
उन्होंने बताया कि एक इमारत जो मुहम्मद शमशाद उर्फ सादू की तरफ से उसारी गई थी उस पर 9 पर्चे पहले से ही दर्ज हैं। मुहम्मद शहजाद उर्फ साजा पर 04 पर्चे और मुहम्मद जाहिद पर एक पर्चा दर्ज है। एस.एस.पी. ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार मिशन युद्ध नशेयां विरुद्ध के अंतर्गत जिले में व्यापक स्तर पर कार्यवाहियों की जा रही हैं। एस.एस.पी. गगन अजीत सिंह ने कहा कि नशे के सौदागरों ने राज्य की जवानी को गलत रास्ते पर पाया है और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब की जवानी को बचाने के लिए पूरी तरह दृढ़ है।

नशों के सौदागरों को सख्त चेतावनी देते कहा कि वह नशे बेचने का काम छोड़ दें नहीं तो उनके विरुद्ध भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नशों के नैटवर्क को पूरी तरह खत्म करने की जिला पुलिस की वचनबद्धता दोहराते हुए नागरिकों को सरकार की तरफ से जारी व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 द्वारा नशे से संबंधित जानकारी सांझी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि ड्रग माफिया को सख्त संदेश देने के लिए ऐसी कार्यवाहियां आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगी। उन्होंने आगे कहा कि इसके साथ ऐसे घृणित अपराध में शामिल लोगों में डर पैदा करने में मदद मिलेगी तथा अब पंजाब में नशा तस्करों के लिए कोई जगह नहीं है, इसलिए वह यह काम छोड़ दें नहीं तो उनके घरों पर भी पीला पंजा चलाया जाएगा। इस मौके पर एस.पी. सत्तपाल शर्मा, डी.एस.पी कुलदीप सिंह के अलावा कार्य साधक अफसर अपर अपार सिंह भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- BREAKING : बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

Exit mobile version