Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

डेरा सचखंड बल्ला पहुंचे चिराग पासवान, संत निरंजन दास से की मुलाकात

July 19, 2026

डेरा सचखंड बल्ला पहुंचे चिराग पासवान, संत निरंजन दास से की मुलाकात

पंजाबः लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग कुमार पासवान दोपहर डेरा सचखंड बल्ला में पहुँचे। वह डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक हुए और फिर उन्होंने संत निरंजन दास से मुलाकात की।

चिराग कुमार पासवान ने बताया कि वह अमृतसर के बाद जालंधर में पहुंचे है। वह संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं और जहां मेरे नानके हैं मेरी माँ सरदारनी है। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी राम विलास पासवान की सोच रही है कि उनकी पार्टी का विस्तार पंजाब में भी हो। धीरे धीरे आने वाले चुनावों को देखते हुए पार्टी पंजाब में विस्तार करना चाहती है।

चिराग ने कहा कि वह राजनीति दृष्टि और पार्टी की दृष्टि से नहीं बल्कि आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि जैसे बिहार राज्य में उनकी पार्टी का विस्तार हुआ है और पार्टी के कई नेता चुनकर सांसद और विधानसभा तक पहुंचे है। वैसी ही सोच उनकी पंजाब के लिए भी है। उन्होंने कहा मैं आधा सरदार और पंजाबी हूँ। इसलिए मेरी जिम्मेदारी पंजाब के परिवार की ओर भी बनती है। वहीं सोच को पूरा करने की चाह की उम्मीद में वह आए है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें