चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के नेतृत्व में केंद्रीय टीम शुक्रवार को उन किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी जो फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी समेत अन्य मांग कर रहे हैं। इस बैठक में उनकी मांगों पर वार्ता की जाएगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस बैठक में किसानों का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री जोशी केंद्रीय टीम का नेतृत्व करेंगे। सूत्रों के अनुसार, पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डिया भी उपस्थित रहेंगे। यह बैठक चंडीगढ़ में महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान, पंजाब में आयोजित की जाएगी। यह कदम अन्य मांगों के अलावा एमएसपी की कानूनी गारंटी को लेकर किसानों द्वारा एक साल से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बाद उठाया गया है।
किसानों के अनुसार, आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बैठक में भाग लेगा।
अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत ंिसह डल्लेवाल ने कहा कि वह भी बैठक में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें: हिमाचल दौरे पर आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान तैयार

