Site icon Dainik Savera Times

केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan का पंजाब दौरा, यहां जानें पूरा शेड्यूल

नेशनल डेस्क: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे। अपने इस दौरे में वे बाढ़ प्रभावित किसानों और आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसी के साथ ही केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाएंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर लिखा है कि

पंजाब में अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के संबंध में आज पंजाब के माननीय राज्यपाल, मुख्यमंत्री जी और कृषि मंत्री जी से चर्चा कर विस्तृत जानकारी ली।

मैं कल सुबह पंजाब पहुँचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अपने भाई-बहनों से मिलूँगा। संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पूरी मजबूती के साथ पंजाब के भाई-बहनों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

जानें कल का पूरा शेड्यूल

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को पंजाब दौरे पर रहेंगे। इस दौरान अमृतसर, कपूरथला और गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही किसानों से मुलाकात कर नुकसान और राहत कार्यों पर चर्चा करेंगे और बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का जायज़ा लेंगे।

शिवराज सिंह किसानों से सीधे संवाद और फसल नुकसान का आकलन करेंगे।

सुबह 10:30 बजे अमृतसर के घोनेवाल गांव में बाढ़ प्रभावित किसानों से मिलेंगे।

दोपहर 12 बजे गुरदासपुर के धर्मकोट रंधावा गांव में बाढ़ पीड़ित किसानों से मुलाकात करेंगे।

दोपहर 1.30 बजे गुरदासपुर के बेहरामपुर गांव में किसानों से चर्चा करेंगे।

दोपहर 3:15 बजे कपूरथला के बेगोवाल गांव में किसानों से मिलेंगे।

शाम 5:30 बजे अमृतसर के होटल दारा रॉयल में पत्रकारों को संबोधित करेंगे।

शाम 6:50 बजे अमृतसर में राज्य के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

Exit mobile version