Dainik Savera Times

पर्यावरण को बचाने के लिए समाज सेवी संस्थाओं व जिला प्रशासन की अनूठी पहल

लुधियाना : पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज सेवी संस्थाओं में अनूठी पहल की गई है। यहाँ जिला प्रशासन एवं बचाव अभियान के संयुक्त प्रयास से पेड़ लगाने के अभियान की शुरुआत की है। जिसमें लुधियाना में आप केवल इन 7877778803 नम्बरों पर कॉल करके मुफ्त में पेड़ ऑर्डर कर सकते हैं। दरअसल, इसकी शुरुआत सिटी नेट्स के प्रमुख मनित दीवान ने की थी, इस योजना के तहत अगर किसी के पास अतिरिक्त जगह है जहां पेड़ लगाए जा सकते हैं, तो वे 7877778803 पर कॉल करके मुफ्त में पेड़ ऑर्डर कर सकते हैं।

आपको बता दे कि मार्शलों की एक टीम बड़ी संख्या में पेड़ों के साथ आपके पास पहुंचेगी, जो पहले साइट का निरीक्षण करेगी और फिर जितना संभव हो उतने पेड़ लगाएगी। ज्यादातर पारंपरिक पंजाबी पेड़ जैसे किकर, नीम, आम, जामुन, अमरूद, सेशम और अन्य पेड़ भी होंगे। ज्यादा पानी न खींचने वाले पौधे लगाए जाते हैं।इतना ही नहीं मार्शल की टीम खुद मशीनें लेकर आती है और उस जगह पर गड्ढे खोदती है और फिर पौधे लगाती है इस योजना में कोई पैसा नहीं लिया जाता है जिसे आगे बांट दिया जाता है।

देश भर में इस साल की गर्मी ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हमने अपने पर्यावरण को इतना ख़राब कर दिया है कि तापमान बढ़ रहा है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं और वर्षा कम हो रही है। इसका एक मुख्य कारण पेड़ों की अंधाधुंध कटाई है। कंक्रीट के जंगल बनाए जा रहे हैं और असली जंगल को नष्ट किया जा रहा है, लेकिन लुधियाना में पिछले दो वर्षों से एक सामाजिक सेवा संगठन सिटी नीड्स और पंजाब वन विभाग, जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से एक मुफ्त ट्री एटीएम सुविधा चलाई जा रही है। निगम जिसके तहत अब तक पंजाब के 20 हजार से ज्यादा पारंपरिक पेड़ लगाए जा चुके हैं और इस साल 35000 का लक्ष्य रखा गया है।

Exit mobile version