Site icon Dainik Savera Times

खेतों को पानी लगाकर लौट रहे किसान की अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर की हत्या

डेरा बाबा नानक के गांव शहजादा कलां में एक किसान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना शनिवार की देर शाम की है। मृतक की पहचान सविंदर सिंह 55 के रूप में हुई है। वहीं, डेरा बाबा नानक पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद डेरा बाबा नानक पुलिस इस हत्याकांड को लेकर अपनी जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार सविंदर सिंह निवासी गांव शहजादा कलां शनिवार की देर शाम को अपने खेतों में पानी लगाकर वापस घर को आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल पर कुछ अज्ञात हमलावर युवक आए और पीछे से सविंदर सिंह पर गोलियां चला दी। गोलियां लगने से सविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि सविंदर सिंह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिलहाल गोली मारने के कारणों की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।

Exit mobile version