चंडीगढ़ : शुक्रवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी के चेयरमैन समदर्श वैद उर्फ जोसफ की कार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग उस समय हुई जब जोसफ घर के अंदर था और उसकी गाड़ी बाहर खड़ी थी। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गनीमत यह रही कि इस हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जोसफ ने बताया कि शुक्रवार की रात वह किसी काम से सैक्टर-32 गए थे और करीब 12:30 बजे वापस अपने घर लौटा। जैसे ही वह घर के अंदर दाखिल हुए, उसी वक्त बाइक सवार अज्ञात हमलावर आए और उनकी कार पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से गाड़ी के शीशे टूट गए। हमलावर तुरंत मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सैक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को घटनास्थल से एक गोली का खोल भी बरामद हुआ है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने गाड़ी और आसपास के इलाके की जांच की। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि वे सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रहे हैं, जिनमें निजी रंजिश, डराने-धमकाने की साजिश या अन्य आपराधिक एंगल शामिल हैं। समदर्श वैद उर्फ जोसफ ने कहा कि उसे पहले किसी तरह की धमकी नहीं मिली थी, लेकिन वह पिछले लंबे समय से शहर में नशे के खिलाफ मुहिम चला रहा हूं। हो सकता है कि कुछ लोग इससे नाराज हों और उसे डराने के लिए यह हमला करवाया गया हो।
ये भी पढ़ें :- पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खत्म हुआ अस्थायी युद्धविराम, फिर शुरू हुआ संघर्ष
मेष: दिन शुभ रहेगा...