Site icon Dainik Savera Times

बड़ी वारदात, अज्ञात युवकों ने डेयरी मालिक को मारी गोली

अमृतसर – लुटेरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि उन्हें कानून का कोई डर नहीं है। ये लोग अपराध को अंजाम देने के बाद भाग जाते हैं। उनके लिए गोलियां चलाना आम बात है। आज अमृतसर के दोबुर्जी और सुल्तान विंड लिंक रोड पर स्थित चौहान डेयरी के मालिक बलकार सिंह बल्लू को गोली मारने का मामला सामने आया है। डेयरी मालिक अपनी दूकान खोल रहा था तभी करीब छह से सात युवक फॉर्च्यूनर गाड़ी में लूट के इरादे से आए और पिस्तौल तान दी। वह डेयरी मालिक को घर के अंदर ले गए और उसके कमरे में ले जाकर उससे नकदी की मांग की। धमकाने के लिए बदमाशों ने डेयरी मालिक पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया। मौका देखकर लुटेरे भी वहां से भाग निकले। वहीं, परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी ने जांच शुरू की। घायल डेयरी मालिक बलकार सिंह बल्लू को गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है

पढ़े बड़ी खबरें : पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी की हत्या, पठानकोट हमले का था मास्टरमाइंड

Exit mobile version