
Unsteady condition, loss of bike balance : मोगा। मोगा-लुधियाना रोड पर शुक्रवार दोपहर बाद गुरुद्वारा नानकसर साहिब से माथा टेककर गांव बुकन खा वाला लौट रहे दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक चला रहे मनदीप सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से मोगा के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार दिया, जबकि हादसे की सूचना उनके परिजनों को भी दे दी गई।
सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने दोनों घायलों को उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया। सड़क सुरक्षा फोर्स के सिपाही रवि कुमार और तरनजीत सिंह ने बताया कि उनकी ड्यूटी मोगा-लुधियाना हाईवे पर तैनात है। शुक्रवार दोपहर उन्हें सूचना मिली कि थाना मेहना से आगे मोटरसाइकिल सवार दो युवक हादसे का शिकार होकर सड़क पर घायल अवस्था में पड़े हैं।
टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को संभालते हुए एंबुलेंस की मदद से मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान मनदीप सिंह और रवि सिंह निवासी बुकन खा वाला, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों और स्टाफ ने दोनों को प्राथमिक उपचार दिया। साथ ही उनके परिवार के सदस्यों को हादसे की सूचना दे दी गई। सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चला रहे मनदीप सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।
इसी कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिरकर हादसे का शिकार हो गए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...