
लुधियाना: मंगलवार को गौ घाट प्वाइंट पर नगर निगम की लाइनों से असंशोधित सीवरेज पानी को बड्ढा दरिया में बाईपास होते देख राज्यसभा मैंबर एवं पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल अधिकारियों पर भड़क उठे। उन्होंने मौके से ही लाइव वीडियो बनाकर यह मामला मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भेज मौजूदा हालातों से अवगत करवाया। ध्यान देने योग्य है कि यह वही स्थान है, जहां दिसंबर 2024 में संत सीचेवाल द्वारा बुड्ढा दरिया के सीवरेज पानी को 225 एमएलडी सीवेज ट्रीटमैंट प्लांट तक पहुंचाकर शुद्ध करने की प्रक्रिया शुरू करवाई गई थी। इसके बावजूद एक साल बाद फिर उसी स्थान से गंदा पानी सीधे दरिया में डाले जाने पर उन्होंने नगर निगम, वाटर एंड सीवरेज बोर्ड और अन्य विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।
संत सीचेवाल ने कहा कि अगर राज्यसभा के सदस्य की मौजूदगी में भी अधिकारी नियमों की अनदेखी कर सकते हैं तो आम नागरिकों को अपने काम के लिए कितनी परेशानी ङोलनी पड़ती होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने बुड्ढ़ा दरिया के प्रदूषण नियंत्रण के लिए पूरी मदद दी है । 650 करोड़ रुपए पहले और 350 करोड़ रुपए बाद में जारी किए जा चुके हैं, लेकिन नगर निगम और सीवरेज विभाग की लापरवाही के कारण करोड़ों रुपए खर्च कर लगाए गए एसटीपी प्लांट बेकार साबित हो रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि इन विभागों की ओर से कभी बरसाती सीवर लाइनों का बहाना, तो कभी अन्य गुप्त पाइंटों के जरिए असंशोधित गंदा पानी दरिया में छोड़ा जा रहा है। सीचेवाल ने कहा कि ऐसे बाईपास प्वाइंट पहले भी कई बार चिन्हित कर विभागों को जानकारी दी जा चुकी है, परंतु सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज की घटना का वीडियो मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को भेज दिया गया है ताकि संबंधित विभागों की जवाबदेही तय हो सके।
ये भी पढ़ें : हरियाणा को बड़ी सौगात: होडल-नूंह-बिलासपुर हाईवे होगा फोरलेन, 616 करोड़ की मंजूरी
मेष: दिन शुभ रहेगा...