चंडीगढ़ की बसों में अब शुरू होगी UPI सुविधा, QR स्कैन कर मिलेगा टिकट

चंडीगढ़ में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और कैशलेस बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जल्द ही चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) की बसों में सफर करने वाले यात्री UPI के जरिए टिकट का भुगतान कर सकेंगे।