पंजाब डेस्क: जालंधर के जोहल मार्केट में स्थित एक सोया ट्रीट शॉप में बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। बता दें कि एक ग्राहक ने सोया ट्रीट शॉप पर खरीदे गए सोया पनीर में बाल मिलने का आरोप लगाया। इस घटना ने न केवल बाजार में हलचल मचा दी, बल्कि खाद्य स्वच्छता को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
घर पहुंचते ही सामने आई लापरवाही
जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय ग्राहक दुकान से सोया पनीर खरीदकर अपने घर ले गया। उनका कहना है कि जैसे ही उन्होंने पैकिंग खोली, उन्हें पनीर के टुकड़ों के बीच एक बाल फंसा हुआ दिखाई दिया। इसे देखकर वे हैरान रह गए और तुरंत शिकायत करने के लिए दुकान पर वापस पहुंचे।
शिकायत पर बढ़ा विवाद
ग्राहक को उम्मीद थी कि दुकानदार अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगेगा, लेकिन दुकान के कर्मचारियों ने उल्टा बहस शुरू कर दी। ग्राहक का कहना है कि कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और अपशब्दों का प्रयोग किया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ये भी पढ़ें:
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
घटना से नाराज ग्राहक ने पुलिस और प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने दुकान के स्टॉक और साफ-सफाई व्यवस्था की जांच कराने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो।

