
uproar-at-ludhiana-civil-hospital : लुधियाना। सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंचे दो पक्षों के बीच शनिवार दोपहर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और ईंट-पत्थर चलने लगे। इतना ही नहीं, एक पक्ष की गाड़ी पर हथौड़ों से हमला कर तोड़फोड़ की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इमरजेंसी के बाहर हुए हंगामे से मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
लुधियाना शहर में मारपीट लड़ाई झगड़ा जैसी तस्वीर सामने देखने को मिलती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला लुधियाना के सिविल हॉस्पिटल से निकाल कर सामने आया है। जहां आए दिन मारपीट जैसी तस्वीर सामने आती है। सिविल हॉस्पिटल विवाद के दौरान उपद्रवियों ने अस्पताल के बाहर भी हंगामा किया। जिस गाड़ी में एक पक्ष मेडिकल करवाने पहुंचा था। उस पर हथौड़ों से हमला कर तोड़फोड़ की गई। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर बेखौफ होकर गाड़ी को निशाना बनाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद सिविल अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इमरजेंसी वार्ड जैसी संवेदनशील जगह पर दिनदहाड़े ईंट-पत्थर चलने और हथौड़ों से हमला होने की घटना ने अस्पताल में सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। मामले में अब पुलिस कार्रवाई पर नजर है।