Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर हंगामा, परिवार ने SHO और ASI पर लगाया गंभीर आरोप

लुधियाना : मृतक युवक के परिवार ने आज लुधियाना पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि मेहरबान थाने के SHO और ASI ने युवक की पिटाई की, जिससे युवक की मौत हो गई। जिसके चलते आज वे लुधियाना पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में आकर न्याय की मांग कर रहे हैं और उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

वहीं एक अन्य मृतक युवक के परिजन न्याय की मांग करने के लिए लुधियाना पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे, जिन्होंने कुछ युवकों और उनके दोस्तों पर उनके बच्चे की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Exit mobile version