Site icon Dainik Savera Times

मुर्गियों पर बवाल, दो गुटों में मारपीट, अस्पताल में भी हंगामा

Uproar over chickens; clash between two groups :  लुधियाना। राजीव कॉलोनी में मुर्गियों को मारने की बात पर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विवाद में अस्पताल बना रणक्षेत्र, पुलिस ने संभाला

लुधियाना के सिविल अस्पताल में इलाज कराने आए दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। इस दौरान सिविल अस्पताल का माहौल रणक्षेत्र जैसा हो गया। आपको बता दें कि यह झगड़ा मुर्गियों को लेकर हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्ष सिविल अस्पताल पहुँचे और वहाँ उनके बीच ज़बरदस्त भिड़ंत हुई। यह भी बताया जा रहा है कि इस हंगामे के दौरान डॉक्टरों के साथ भी बदसलूकी की गई। इसके बाद संबंधित पुलिस चौकी के कर्मचारी वहाँ पहुँचे और कुछ लोगों को हिरासत में लिया; पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच चल रही है।

अस्पताल में हमला, 40-50 युवकों पर आरोप

झगड़े के बाद पीड़ित परिवार ने बताया कि यह विवाद सभी मुर्गियों को चुराने और मारने को लेकर हुआ था। जब हम इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे तो 40-50 युवकों से भरी एक गाड़ी अस्पताल में घुसी और हम पर हमला कर दिया। हमने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Exit mobile version