Site icon Dainik Savera Times

नशे की ओवरडोज से मरे नौजवान दलजीत की मौत को लेकर बवाल

मानसा : गांव भम्मे कलां के नौजवान दलजीत सिंह की कथित तौर पर नशे की ओवरडोज से मौत हो जाने पर परिवार से पुलिस द्वारा उसकी लाश छीनकर ले जाने पर बुधवार को मानसा में तनावपूर्ण माहौल रहा। परविंदर झोटा के चल रहे धरने में नौजवान के पीड़ित परिवार ने पहुंचकर पुलिस द्वारा उनके लड़के की लाश छीन लेने और उसको गायब कर देने पर दुख जताते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।

किसान जत्थेबंदियां व इंसाफ कमेटी के अलावा और जत्थेबंदियों के नौजवान बठिंडा, बरनाला, मानसा, सुनाम आदि जगहों से पुलिस नाके तोड़कर मानसा पहुंचे और किसानों व इंसाफ कमेटी ने डीसी के निवास स्थान पर धरना लगाकर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लक्खा सिधाना, मोहनजीत शेरो व अन्यों की रिहाई की मांग की। गुरुद्वारा साहिबानों में भी परविंदर झोटा इंसाफ के लिए अरदास की गई।

सदस्य पार्लियामैंट हरसिमरत कौर बादल ने भम्मे कलां के नौजवान की लाश सरकार व पुलिस द्वारा छीनकर गायब करने को लेकर मानवीय अधिकार कमीशन को नोटिस लेने की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक सुखपाल सिंह खहरा ने पंजाब सरकार को घेरते हुए उसको ट्राली चोर के बाद लाश चोर बताते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध मुहिम छेड़ने वाली सरकार नशे से मर रहे गबरूओं की लाशें भी परिवार से छीन रही है।

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां, परविंदर झोटा इंसाफ कमेटी, अन्य जत्थेबंदियां व नौजवानों ने डीसी की रिहाइश को घेरकर वहां धरना लगा दिया। धरने में बोलते हुए मनिक गोयल, डॉ. धन्ना मल गोयल, भाना सिद्धू आदि ने कहा कि जब तक पुलिस द्वारा कल मारपीट करके धरने में से उठाए गए लक्खा सिधाना, मोहनजीत शेरो व अन्यों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक यह घेराव जारी रहेगा तथा इस आंदोलन को और तीखा किया जाएगा।

गांव तामकोट में किसान पुलिस के बैरीकेड तोड़कर डीसी की रिहाइश के आगे आ बैठे। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के अध्यक्ष राम सिंह भैणीवाघा ने कहा कि मानसा में नशा खुलेआम बिक रहा है। इससे बड़ी त्रासदी और क्या होगी कि एक परिवार के नौजवान की नशे से मौत हो गई और पुलिस उससे लाश छीनकर ले गई। इस मौके नवजोत कौर लंबी, झंडा सिंह जेठूके अमरजीत कौर, परमजीत कौर, शिंदर कौर,जसवीर कौर नत व भगवंत समाओ आदि ने संबोधित किया।

Exit mobile version