
Uproar over the stage at a Congress event in Malerkotla : संगरूर। कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब मंच पर जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अन्य समर्थकों के बीच विवाद शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद मंच पर जाने को लेकर पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला झगड़े में बदल गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच अचानक अफरातफरी मच गई और स्थिति को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा कर रहे लोगों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे चर्चित तस्वीर तब सामने आई, जब राजा वडिंग खुद मंच से नीचे उतरकर कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच जाकर बैठ गए। उनके इस कदम को तनाव कम करने और कार्यकर्ताओं को संयम का संदेश देने की कोशिश के तौर पर देखा गया। नेताओं और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति शांत हुई और कार्यक्रम को दोबारा सुचारू रूप से चलाने का प्रयास किया गया। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान सामने आए इस विवाद ने कांग्रेस के अंदरूनी प्रबंधन, मंच व्यवस्था और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी तालमेल को लेकर चर्चाओं को जरूर जन्म दे दिया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...