Site icon Dainik Savera Times

अरबन एस्टेट के MLA डॉ. जसबीर सिंह संधू ने मौके पर सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले- सड़कों का होगा कायाकल्प

अमृतसरः हल्का वेस्ट के लोहड़का रोड स्थित अरबन एस्टेट में विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजेश बत्रा की अध्यक्षता में आयोजित विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए और इलाके की मूलभूत समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

जनसुनवाई के दौरान लोगों ने सबसे प्रमुख समस्या टूटी हुई सड़कों और खराब बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठाया। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए और सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया।   

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों की सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक जनसमस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर राजेश बत्रा, सुभाष सहगल, संजीव कपूर, सुनील सग्गर, कौशल शर्मा, मोहित मेहरा, रूप बिंद्रा, बहल जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

लोगों ने सबसे प्रमुख समस्या टूटी हुई सड़कों और खराब बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठाया। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए और सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों ने विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू का सम्मान करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की और विश्वास जताया कि उनके प्रयासों से इलाके की सड़क सहित अन्य विकास परियोजनाएं भी शीघ्र पूरी होंगी।

📍 Location: Amritsar

Exit mobile version