Site icon Dainik Savera Times

बड़े शहरों की तर्ज पर हर शहर में बनाये जायेंगे अर्बन एस्टेट: मंत्री मुंडियां

चंडीगढ़। पंजाब के माल, भवन निर्माण, शहरी विकास एवं जल आपूर्ति तथा स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने शुक्रवार को कहा कि बड़े शहरों की तर्ज पर हर शहर में अर्बन एस्टेट बनाये जायेंगे, जो अति आधुनिक नक्शे तहत बेहतर बुनियादी सुविधाओं से युक्त होंगे। इस संबंध में हर शहर का सर्वेक्षण किया जा रहा है और विभाग जल्द ही इन्हें विकसित करेगा। मुंडियां ने कहा कि राज्य में योजनाबद्ध शहरी विकास को प्राथमिकता देने और इससे जुड़े लोगों और शहरवासियों की समस्याओं को हल करने के लिये लगातार कार्य किये जा रहे हैं। उन्होनें कहा कि शहरी विकास और आवास निर्माण विभाग की विकास प्राधिकरणों ने संपत्तियों की पारदर्शी ई-नीलामी के माध्यम से दो बार में 5000 करोड़ रुपये अर्जित किये हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार की मुख्य प्राथमिकता जवाबदेही एवं पारदर्शी सेवायें मुहैया करवाना है। लंबित मामलों के निपटारे के लिये विशेष शिविर विभिन्न विकास प्राधिकरणों द्वारा 51 प्रमोटरों/ बिल्डरों को कॉलोनियों के लाइसेंस, कंप्लीशन सर्टिफिकेट, लेटर ऑफ इंटेंट, जोनिंग प्लान, बिल्डिंग प्लान, प्रमोटर पंजीकरण प्रमाणपत्र, लेआउट प्लान आदि प्रदान किये गये। अब दूसरा शिविर तीन दिसंबर को आयोजित होगा, जिसमें 100 से अधिक प्रमोटरों को प्रमाणपत्र दिये जायेंगे।

लंबे समय से बिना एनओसी के भूखंड की रजिस्ट्री काम लटका पड़ा था, जिस संबंधी सरकार द्वारा कानून पास कर अधिसूचना जारी की गयी। पांच सौ गज तक के भूखंड की बिना एनओसी रजिस्ट्री होगी। एक दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक तीन महीने के लिये यह प्रक्रिया चालू रहेगी।

भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि कोई दोषी पाया गया या शिकायत प्राप्त हुई, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने जिनके पास जलापूर्ति एवं सेनिटेशन विभाग भी है, ने कहा कि हर गांववासी को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। राज्य में 2174 करोड़ रुपये की लागत से नहरी जल आपूर्ति से जुड़े 15 प्रोजेक्ट मंजूर किये गये हैं।

Exit mobile version