अमृतसर: ‘विकसित अमृतसर’ विषय पर एक सम्मेलन बैस्ट वैस्टर्न मेरियन होटल, अमृतसर में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम समावेशी नीति एवं शासन संस्थान (आईआईपीजी) द्वारा विकसित अमृतसर के सहयोग से आयोजित किया गया था। आईआईपीजी ने इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें 150 से अधिक प्रतिभागियों और 25 से अधिक प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने अमृतसर के भविष्य को आकार देने पर अपने विचार साझा किए।
सम्मेलन में परामर्श को संबोधित करने वाले गणमान्य व्यक्तियों में तरनजीत सिंह संधू, कुंवर विजय प्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत चावला, रमा मेहरा, रमा महाजन, डा. विनय कपूर, डा. रजनीश अरोड़ा, डा. राकेश शर्मा, डा. अनुज वेद गुप्ता, हिमानी अरोड़ा, प्रियंका गोयल, एडवोकेट बलजिंदर ठाकुर (अध्यक्ष आईआईपीजी) और कई अन्य प्रसिद्ध विशेषज्ञ शामिल थे। अमरीका में भारत के पूर्व राजदूत और कार्यक्रम के मुख्यातिथि तरनजीत सिंह संधू ने अमृतसर में बेहतर अवसर पैदा करके युवाओं के पलायन को रोकने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। कुंवर प्रताप सिंह ने कानून-व्यवस्था से जुड़ी प्रमुख चिंताओं पर प्रकाश डाला, जो एक प्रगतिशील और सुरक्षित शहर की नींव हैं।