Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेटी को करता था परेशान, रोकने पर युवक ने महिला की चाकू मारकर की हत्या

April 11, 2023

बेटी को करता था परेशान, रोकने पर युवक ने महिला की चाकू मारकर की हत्या

लुधियाना : कोहाड़ा में युवती को परेशान करने से रोकने पर एक युवक ने युवती की मां की हत्या कर दी। मृतका की पहचान बबलजीत कौर (46) के रूप में हुई है। हमले के बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने बंत सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की है। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ अमनदीप सिंह ने जानकारी दी कि शिकायतकर्त्ता ने शिकायत में बताया है कि उसकी बेटी बबलजीत कौर के पति की मौत हो चुकी है और बबलजीत कौर अपनी नवजोत कौर (18) व बेटे साइमन (15) के साथ उसके पास रहती थी।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि नवजोत कौर को आरोपी परेशान करता था। इस बात का पता चलने पर बबलजीत कौर ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी चाकू से बबलजीत कौर के गर्दन एवं चेहरे पर वार कर फरार हो गया। वहीं जब पुलिस ने मामला दर्ज किया तो हर्षदीप सिंह ने कोर्ट में सरैंडर कर दिया और कोर्ट ने उसे 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें