Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंस्टाग्राम पर भेजता था अश्लील मैसेज और दे रहा था धमकियां, केस दर्ज

April 28, 2024

इंस्टाग्राम पर भेजता था अश्लील मैसेज और दे रहा था धमकियां, केस दर्ज

जगराओं: सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजना व धमकियां देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया, जब दूसरे व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम से डाटा लेकर जांच शुरू कर दी। जांच के बाद पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले आरोपी के खिलाफ थाना सिटी रायकोट में केस दर्ज कर लिया। आरोपी की पहचान सुनील कुमार निवासी गांव अनुपसिहर राजस्थान के रूप में हुई है। थाना सिटी रायकोट के इंस्पैक्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित जसकरन सिंह ग्रेवाल निवासी रायकोट ने पुलिस को शिकायत दर्ज कर्रवाई थी कि उसकी इंस्टाग्राम आई.डी. पर कोई व्यक्ति अश्लील मैसेज आदि डालने के साथ-साथ धमकियां दे रहा है, जिसको लेकर पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को जिस आई.डी. से धमकी वाले मैसेज आ रहे थे, उस आई.डी पर मोबाइल नंबर राजस्थान का लिंक था, जिसके बाद पुलिस ने साइबर क्र ाइम की मदद से आरोपी का पता लगा कर उसके खिलाफ थाना सिटी रायकोट में केस दर्ज कर लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें