Site icon Dainik Savera Times

यूटीसीए अक्तूबर में आयोजित करेगा वूमैन्स क्रिकेट लीग, अध्यक्ष संजय टंडन ने की घोषणा

चंडीगढ़ : यूटी क्रिकेट ऐसोसियेशन (यूटीसीए) हर वर्ग में क्रिकेट के उत्थान के लिये प्रयासरत है और इसी के मद्देनजर यूटीसीए अपनी डोमेेिस्टक क्रिकेट को नया आयाम देते हुये कुछ अन्य टूर्नामेंट शुरु करने जा रहा है। गली क्रिकेट टूर्नामेंट और शहीद चन्द्रशेखर आजाद मैन्स सीनियर टी20 लीग की आपार सफलता के बाद यूटीसीए महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने में जुट गई है। रविवार को यूटीसीए की 43वें एनुअल जनरल मीटिंग एजीएम के दौरान यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन ने चंडीगढ़ वूमैन्स प्रीमियर लीग (सीडब्ल्यूपीएल) की शुरुआत अक्तूबर में करने जा रहा है। इसमें सभी फारमेट्स की गर्ल्स क्रिकेटर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इसी के साथ अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में विजय मर्चेंट ट्रॉफी शुरु होने से पूर्व यूटीसीए तीसरे स्वर्गीय बलरामजी दास टंडन स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 16 के लिये 12 प्रदेशों के क्रिकेटर्स की मेजबानी करेगा। गत वर्ष छह राज्यों की प्रतिभागिता से अपना दायरा बढ़ाते हुये यूटीसीए यह अनूठा प्रयास करने जा रहा है। दोनों टूर्नामेंट्स की रुपरेखा जल्द घोषित कर दी जायेगी।

टंडन ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ओर मजबूती देने की दिशा में कई प्रयास किये जा रहे हैं। यूटीसीए खिलाड़ियों की फिटनैस और फिल्डिंग को लेकर काफी सजग है जिसके चलते कैंप्स की सख्ंया में ईजाफा किया गया है और साथ ही इसी दिशा में सपोर्ट स्टाफ को भी प्रभावी बनाया है। उन्होंनें बताया कि प्रशासन, पीयू और स्थानीय स्कूलों के साथ बेहतरीन तालमेल और गठबंधन कर यूटीसीए को कई मैच ग्राउंड्स प्राप्त हुये जिससे की खिलाड़ियों के लिये भी मैचों की संख्या बढ़ाई गई। इससे की उनकी गेम में ओर अधिक निखार देखने को मिल रहा है।

इससे पूर्व यूटीसीए सदस्यों को वार्षिक रिपोर्ट में टंडन ने बताया कि गत बीसीसीआई डोमेटिस्क सीजन में प्राप्त 22 मेजबानी की तुलना इस सीजन में 66 मेजबानियां प्राप्त हुई जोकि यूटीसीए के लिये बड़े गौरव की बात है। उन्होंनें बताया कि शहर में क्रिकेट की लोकप्रियता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि रजिस्टर्ड प्लेयर्स में गिनती में खासा उछाल देखने को मिला है। अंडर 16 में 417, अंडर 19 में 631, अंडर 23 में 380 और मैन्स सीनियर में 278 खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेान प्राप्त हुई है। लड़कियों में 164 खिलाड़ियों ने रजिस्टर्ड करवाया। उन्होंनें बताया काशवी गौतम को 15 अगस्त को मिले चंडीगढ़ स्टेट अवार्ड यूटीसीए के लिये गौरव की बात है। इसी के साथ चंडीगढ़ के प्लयेर्स ही नहीं चंडीगढ़ के सपोर्ट् स्टाफ को भी बीसीसीआई के राष्टीय स्तर के मैचों में अगुवाई का मौका मिला है। उन्होंनें बताया कि लगभग साढे पांच करोड रुपयों की राशि बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के खातों में सीधा जमा करवाई। उन्होंने इस बात पर भी हर्ष जताया कि यूटी स्पोर्ट्स ने क्रिकेट को अपनी एक्रीडेशन पोलिसी में शामिल कर प्लयेर्स के लिये उनके उज्जवल कैरियर के द्वार खोल दिये हैं। उन्होंनें बताया कि लगभग सवा करोड़ के उपकरण यूटीसीए को देकर बीसीसीआई चंडीगढ़ में क्रिकेट के उत्थान के लिये प्रयासरत है।

Exit mobile version