Valmiki Jayanti Procession Preparations Begin : जालंधर। भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रकट दिवस पर 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाली शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन की पहली बैठक हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत सहित प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सुरक्षा, यातायात, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।
कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने कहा कि भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रकट दिवस के अवसर पर इस बार शोभायात्रा बड़े स्तर पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने वाल्मीकि समाज सहित शहरवासियों को प्रकट दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन और विभिन्न संगठनों के साथ लगातार समन्वय बनाया जाएगा। बैठक में प्रशासन की ओर से शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों ने संगठनों को भरोसा दिलाया कि शोभायात्रा के आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस दौरान शहरवासियों से भी 24 अक्टूबर को होने वाली शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।

