Valmiki Prakat Diwas : Raises Concerns Over Poor Arrangements : जालंधर। भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रकट दिवस को लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में 23, 24 और 26 अक्टूबर को शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में हुई बैठक के दौरान सोमा गिल ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई और वाल्मीकि समाज के मुद्दों पर सरकार से ठोस सहयोग की मांग की।
मीडिया से बातचीत करते हुए सोमा गिल ने बताया कि जालंधर के अलग-अलग इलाकों में 23, 24 और 26 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रकट दिवस को समर्पित शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इन आयोजनों में विभिन्न संगठनों की ओर से सहयोग किया जा रहा है। सोमा गिल ने सर्किट हाउस में व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन को सूचित करने के बाद ही बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन यहां पहुंचने पर उचित प्रबंध नहीं मिले। उन्होंने कहा कि बैठक हॉल में AC की व्यवस्था नहीं थी और लाइटें भी बंद थीं। उनके साथियों ने स्वयं लाइटों की व्यवस्था ठीक करवाने के बाद बैठक की।
उन्होंने प्रशासन और सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि वाल्मीकि समाज के मुद्दों को लेकर केवल बातें की जाती हैं, जबकि सहयोग के रूप में ठोस कार्य नहीं किए जाते। उन्होंने समाज के नेताओं से अपील की कि प्रशासन या सरकार द्वारा समस्याओं का समाधान किए जाने पर ही उनके साथ बैठक की जाए। वहीं, भाजपा के जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा सहित शहर की सामाजिक और राजनीतिक संस्थाएं वाल्मीकि समाज के साथ खड़ी हैं। उन्होंने प्रकट दिवस को सभी वर्गों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
Also Read :

